फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाडी माजरा में 75 लाख रुपये से सड़क का निर्माण शुरू

Wed, 03 Jun 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बाड़ी माजरा में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक, पार्षद व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वार्ड नंबर-12 बाडी माजरा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मुख्य सड़क का निर्माण का शुरू हो गया है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि बाडी माजरा क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तथा दैनिक आवाजाही में आने वाली परेशानियां कम होंगी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण से क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय निवासियों के साथ प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर कार्य कर रही है। सड़क, पेयजल, सीवरेज व अन्य जनसुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही हें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें