फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरटीई की आवंटित सीट पर दाखिला न देने पर प्रदर्शन

Sat, 09 May 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्कूल के बाहर प्रदर्शन के दौरान जानकारी देते अ​भिभावक। अ​भिभावक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आरटीई के तहत आवंटित सीट पर दाखिला न देने पर नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार शहर के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर स्कूल पर कार्रवाई करने की मांग की है।
संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में आरटीई के तहत 35 बच्चों को सीट अलॉट की गई है। स्कूल अभिभावकों के आवेदन नहीं ले रहा है। दूसरी तरह इस शिक्षा विभाग ने सभी आवेदन सीधे स्कूल को भेज दिए हैं। निदेशालय ने स्कूल को आवेदन स्वीकार व रद्द करने के विकल्प दिए हैं। इन दोनों में से कोई भी विकल्प चुनने पर स्कूल कार्रवाई के दायरे में आ जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल स्वीकार करता है तो उसे अभिभावकों से आवेदन न लेने और परेशान करने का कारण बताना होगा, जिस पर कार्रवाई निश्चित है। वहीं, यदि स्कूल आरटीई के आवेदन अस्वीकार कर देता है तो सीधी कार्रवाई की जाएगी। चूंकि पिछले वर्ष भी स्कूल ने आरटीई के तहत दाखिले नहीं दिए थे और अल्पसंख्यक संस्थान की श्रेणी बताकर स्वयं को इस दायरे से बाहर बताया था।
जब निदेशालय ने स्कूल को इसके दस्तावेज दिखाने बुलाया था, तो प्रबंधन के पास कोई प्रमाण नहीं था। इसी तरह इस बार भी स्कूल स्वयं को आरटीई के दायरे से बाहर बता रहा है। इस बार भी अभिभावक दाखिला लेने के लिए स्कूल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से विभिन्न बहाने करके टाला जा रही है।
आईटीई शेड्यूल के अनुसार नौ मई तक दाखिले दिए जाने हैं। ऐसे में स्कूल को लेकर अभिभावकों में भारी रोष बढ़ रहा है। अभिभावक अंकुश बक्शी, संजीव नंदा, राघव, सावित्री, सुमन, प्रीति ने बताया कि दाखिला लेने के लिए वे रोज स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन दाखिला देना तो दूर उन्हें अंदर भी घुसने नहीं दिया जा रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल उनसे सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं और न ही सही जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा आरटीई में 35 सीटें दिखाई गई हैं, लेकिन अब अभिभावकों के दाखिला आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा है। ऐसे में निदेशालय की ओर से सीधे आवेदन भेजे गए हैं और स्वीकारने व नकारने का विकल्प दिया है। - अशोक राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें