फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रात में पत्नी से हुआ झगड़ा, सुबह मिला पति का शव

Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे मृतक सूरज के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के आंगन में मिला है। मृतक की पहचान बलाचौर की टपरियां निवासी 27 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता और तीन बहनों का इकलौता भाई था। सूचना मिलने पर छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की बहन सरोज ने बताया कि सूरज की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उसके तीन साल की बेटी और तीन माह का बेटा है। शुक्रवार सुबह उन्हें आसपास के लोगों से सूरज की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर सूरज का शव घर के आंगन में पड़ा मिला, जबकि घर का सामान भी बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रात को सूरज और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी परिवार को नहीं दी गई। पत्नी ने बताया कि झगड़े के बाद वह बच्चों को लेकर कमरे में सो गई थी। सुबह करीब चार बजे बाहर निकलने पर सूरज आंगन में पड़ा मिला। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की बहन सरोज का कहना है कि सूरज के शरीर पर कई निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात को पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े की जानकारी परिवार को नहीं दी गई और सुबह मौत की सूचना भी परिजनों को देर से मिली। आसपास के लोगों से घटना का पता चलने पर परिवार मौके पर पहुंचा। परिवार ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे मृतक सूरज के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें