फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी डीलरों में सीएम को बताईं समस्याएं

Mon, 08 Jul 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर के प्रॉपर्टी डीलर्स अपनी समस्याओं लेकर मुख्यमंत्री के दरबार पहुंचे। प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को समस्याओं संबंधी ज्ञापन दिया।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे एसोसिएशन के प्रधान दीपक बतरा ने बताया कि कि नगर निगम के पोर्टल पर नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने में खामियां मिल रही है। यदि कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति के दो हिस्से कर उसकी सब आईडी बनवाता है तो आधी प्रॉपर्टी अवैध हो जाती है। यह सब निगम के पोर्टल के कारण हो रहा है।
विज्ञापन

पोर्टल एक ही मकान, प्लाट व अन्य संपत्ति को आधी वैध व आधी अवैध बताता है। संपत्ति अवैध दिखने के कारण उसकी रजिस्ट्री नहीं होती है। इससे डीलर व अन्य लोग अपनी संपत्ति नहीं बेच पा रहे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। दीपक बतरा ने बताया कि सीएम से उन्होंने पोर्टल व हो रही अन्य खामियां दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य समस्याएं भी बताई गईं। सीएम ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान उपप्रधान अमित त्यागी, सचिव गोपाल कृष्ण जग्गी, सुशील, राजीव त्यागी, रणधीर त्यागी, संजू ने बताया कि निगम की इस खामी के कारण उनका कारोबार चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि मकान, प्लाट या अन्य भूसंपत्ति की यदि सब आईडी बनवाते है तो आधी संपत्ति वैध व आधी अवैध हो जाती है। इससे व्यक्ति को उसका हक तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें