फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो महिलाओं से बाइक सवारों ने झपटा पर्स

Mon, 08 Jul 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। बाइक सवार बदमाश दो महिलाओं से पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में नकदी के अलावा मोबाइल फोन थे। संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
पहलली घटना शिवपुरी बी की राजकुमारी के साथ हुई। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमारी ने बताया कि वह अपने घर से रेलवे कालोनी की ओर जा रही थी। जब वह रेलवे काॅलोनी के क्वार्टर के पास पहुंची तभी मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए बाइक सवार आया और उसका पर्स झपट कर मौके से फरार हो गया। उसने कुछ दूरी तक चिल्लाते हुए उसका पीछा भी किया, लेकिन वह बाइक से तेजी से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में दो हजार रुपये व मोबाइल था। इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इसके बाद शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में माडल टाउन निवासी निर्मल खन्ना ने बताति शनिवार की शाम को घर के बाहर गली में टहल रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उसका पर्स झपट लिया। पर्स में दो हजार रुपये व मोबाइल था। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें