फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची प्रोडक्शन इलेवन

विज्ञापन
मैच के बाद खिलाड़ियों के साथ मौजूद अतिथि और आयोजक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप के रेलवे ग्राउंड में चल रही इंटर शॉप लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच प्रोडक्शन इलेवन व इलेक्ट्रिकल इलेवन के बीच खेला गया। सुपर ओवर में प्रोडक्शन इलेवन ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
प्रोडक्शन इलेवन के कप्तान आशीष दत्ता ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और इलेक्ट्रिकल इलेवन के कैप्टन नीरज को फील्डिंग के लिए आमंत्रित किया। प्रोडक्शन इलेवन ने बैटिंग करते हुए बीस ओवर में 112 रन का लक्ष्य इलेक्ट्रिकल इलेवन के समक्ष रखा। प्रोडक्शन इलेवन की तरफ से गुरचरण सिंह ने 20, कप्तान आशीष दत्ता ने छह चौके की सहायता से 31 रन बनाए।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र 8 रन के स्कोर पर ललित का पहला और 17 रन पर बलेबाज मतादिन का दूसरा विकेट गिर गया। इसके बाद इलेक्ट्रिकल के बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी को संभाला और मैच को बहुत ही रोमांचक स्थिति में ला दिया। अंतिम ओवर में मैच ड्रॉ हो गया। इसके बाद सुपह ओवर खेला गया।
विज्ञापन

सुपर ओवर में इलेक्ट्रिकल इलेवन ने सात रन बनाए। प्रोडक्शन इलेवन के कप्तान आशीष दत्ता ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सुपर ओवर में जितवाकर टीम को फाइनल में स्थान दिलाया। मैच की एंपायरिंग साहिल शर्मा व गुरमित सिंह ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से डिप्टी सीईई प्रेम सिंह मीणा, मंडल खेल अधिकारी राजीव बजाज, मंडल खेल सचिव शशि बक्शी, सचिव इंस्टीट्यूट जगाधरी वर्कशॉप मुकेश कुमार, साहिल शर्मा, डब्ल्यूएलआई राजेश मौर्य, गुरमीत सिंह, आशीष दत्ता, संदीप दत्ता, मंडल खेल सह सचिव पंकज चुघ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें