संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के संस्कृत विभाग ने ऑनलाइन निबंध लेखन व सूक्ति लेखन प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता का विषय कर्मसु कौशलम् एवं मम भाषा संस्कृत रहा। निबंध प्रतियोगिता मेें बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया चौहान और सूक्ति लेखन में बीएससी नॉन मेडिकल अंतिम वर्ष की शिवानी अव्वल रहीं।
अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आभा खेत्रपाल, उप प्रधानाचार्य डॉ. मीनू जैन व संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉ. इंदू नारंग ने की। डॉ. मीनू जैन ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ज्ञान का अथाह भंडार है, इसलिए किसी न किसी रूप में इस भाषा से अवगत होना ही चाहिए।
निबंध प्रतियोगिता मेें बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया चौहान ने पहला, बीएससी नॉन मेडिकल अंतिम वर्ष की शिवानी ने दूसरा, बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष की रितिका और बीए अंतिम वर्ष की रेनू ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। सूक्ति लेखन में बीएससी नॉन मेडिकल अंतिम वर्ष की शिवानी ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की रितु रानी ने दूसरा और बीएससी बॉयोटेक अंतिम वर्ष की स्नेहा व बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष की खुशी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन डॉ. इंदू नारंग ने किया। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. गुरशरन कौर, हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. दीपिका घई व संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका सोनिया रानी निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. खेत्रपाल ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।