फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोकपुर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते एसडीएम। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के विभिन्न जिलों, कस्बों की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश के त्रिलोकपुर की टीम ने बिलासपुर की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती।
मुख्यातिथि एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं का मार्ग दर्शन करती है। यह युवाओं की प्रतिभा उजागर करने का बेहतरीन प्रयास है। आज युवा सोशल मीडिया व इंटरनेट पर अधिक समय बिताते हैं। युवाओं को खेलों की ओर रुख करना होगा। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होगा और सामूहिक रूप से काम करने की भावना पैदा होगी। इसके अलावा खेल से भाईचारा व सौहार्द की भावना पैदा होती है और नेतृत्व करने की योग्यता बढ़ती है।
विज्ञापन

क्लब के पंकुश खुराना ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच बिलासपुर व पीरूवाला की टीम के बीच हुआ। बिलासपुर टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच रामपुर रुड़की व त्रिलोकपुर टीम के बीच खेला गया। त्रिलोकपुर की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मैच में त्रिलोकपुर टीम ने बिलासपुर को सात रन से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए जतिन बक्शी व मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अजय गुर्जर रहे। एसडीएम गिल ने विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कपिल आनंद, वीर बहादुर, जतिन बक्शी, कासिम राणा, अभिषेक, सुनील, गौरव, सुल्तान, विकास, रिषी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें