फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की महिमा का किया गुणगान

विज्ञापन
गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते महंत निर्मल दास व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। श्री गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास में नववर्ष पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के महंत निर्मल दास ने की। कार्यक्रम में गुरु रविदास की पूजा अर्चना की गई। कीर्तन मंडली ने संगीतमय ढंग से गुरु की महिमा का गुणगान किया।
महंत निर्मल दास ने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता को अज्ञान से अंधकार से निकाल ज्ञान के प्रकाश की ओर लेकर गए। गुरु रविदास ने समाज के प्रत्येक वर्ग को उपर उठाने का महान कार्य किया। मुख्यातिथि युवा समाज सेवी पंकुश खुराना व महंत निर्मल दास ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खुराना ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में समानता का संदेश दिया। गुरु ने समाज के प्रत्येक वर्ग में समानता का संदेश दिया। गुरु ने कहा कि मानव अपनी जात पात से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव को हमेशा निष्काम भाव से जरूरतमंद की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। मौजूदा समय मे युवा वर्ग को गुरु रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में धारण कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभानी चाहिए। भारत के सांस्कृतिक व नैतिक मूल्य पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखते है। समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ नैतिक मूल्यों से भी जुड़ाव बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर अमरनाथ ज्ञासडा, इंद्रसेन, रमेश कुमार सहित आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें