फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भारी वाहनों की आवाजाही से बैराज पुल पर बने गड्ढे

Fri, 11 Sep 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुल की सड़क पर पड़ा गड्ढ़ा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। हथिनीकुंड बैराज पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। बेरिकेड्स न होने से दिन-रात दौड़ रहे भारी वाहन, पुल व सड़क पर बने गहरे गड्ढ़े आफत बन गए हैं। इन गड्ढ़ों के कारण लोगों का यहां से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
तीन राज्यों की सीमाओं से सटे हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। बैराज पुल पर बैरिकेड न होने से दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। भारी वाहनों के कारण बैराज पुल और दोनों तरफ की सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे हादसों का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बैराज पुल से भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए काफी समय से बेरिकेड लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन व्यवस्था नहीं की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों के कारण बैराज पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक जारी है। ग्रामीणों के अनुसार बैराज की सुरक्षा के लिए करीब 146 करोड़ रुपये से दीवार बनाई गई है।
पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने व नियंत्रित करने की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। भारी वाहनों के दबाव से पुल और सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। यदि समय रहते भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई तो पुल की संरक्षा प्रभावित होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से बैराज पुल पर तत्काल बेरिकेड लगाने तथा भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग की है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग ने कहा कि बैराज की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जल्द ही बैराज पुल पर बेरिकेड लगाए जाएंगे, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सके।

पुल की सड़क पर पड़ा गड्ढ़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें