फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जॉर्जिया में पकड़े गए गैंगस्टर वेंकट को हिरासत में लेगी पुलिस

Fri, 14 Nov 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वेंकट गर्ग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। साढौरा के इमिग्रेशन सेंटर संचालक नीरज के मकान पर फायरिंग कराने का मास्टर माइंड गैंगस्टर वेंकट गर्ग जॉर्जिया में पकड़ लिया गया। अब उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है। एसपी कमलदीप गोयल ने इसकी पुष्टि की है। भारत पहुंचने पर यमुनानगर पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
गत 13 सितंबर की मध्यरात्रि को गैंगस्टर वेंकट गर्ग के इशारे पर साढौरा में जनक राज के बेटे नीरज के मकान पर दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग की थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। इस मामले में अभी तक 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंगस्टर वेकंट गर्ग दो लाख का इनामी है।
विज्ञापन

गैंगस्टर वेंकट पर हत्या, रंगदारी और फायरिंग समेत करीब 12 केस दर्ज हैं। प्रॉपर्टी विवाद में जनवरी में नारायणगढ़ से बसपा प्रत्याशी रहे हरबिलास रज्जू माजरा के मर्डर के बाद सुर्खियों में आया। इमिग्रेशन सेंटर संचालक नीरज के पिता जनक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा नीरज कुमार छह माह पहले चंडीगढ़ में काम करता था। वह लोगों को विदेश भेजता था। रुपए का लेन देन भी करता था। अब वह तीन माह से दिल्ली में निजी कार्य कर रहा है।
बेटे नीरज के पास 22 अगस्त को व्हाटसएप काॅल आई थी। उसने काल रिसीव नहीं की। इसके बाद वाइस मैसेज आया। जिसमें धमकी दी गई थी कि तेरे जी में नुकसान कराने की है तो बता दे। तेरे घर में 24 या 48 घंटे में घुसकर मारेंगे। फिर दोबारा काल आया और धमकी दी कि अब तेरा नुकसान करके ही काल लगाऊंगा।
कॉल करने वाला बदमाश उससे 30 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहा था। जिस नंबर से काल आई थी बाद में बेटे ने उस नंबर की काल रिसीव करना बंद कर दी थी। 13 सितंबर की रात 10 बजे परिवार के साथ घर पर थे। तभी गोलियां चलने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो बिना नंबर की बाइक पर हेलमेट लगाए दो बदमाश आए थे।
विज्ञापन

इमिग्रेशन सेंटर संचालक के घर पर फायरिंग करने का मास्टरमाइंड गैंगस्टर वेंकट गर्ग जॉर्जिया में डिटेन किया जा चुका है, जिसे भारत में प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया जारी है। इस मामले में अन्य कई बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। - कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें