यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने दो आरोपियों को चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजीव गार्डन निवासी राजेश कुमार व हरबंसपुरा निवासी विजय के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक के हिरासत में भेज दिया गया। इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी की एक्टिवा को लेकर कलानौर से उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने यह एक्टिवा 14 सितंबर को थाना सेक्टर 17 हुड्डा क्षेत्र से चोरी की थी। दोनों आरोपियों पर पहले भी चोरी के चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
लकड़ी चोरी करने का आरोपी काबू
यमुनानगर। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत थाना प्रताप नगर पुलिस की टीम में चोरी की लकड़ी बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मुकारबपुर निवासी लियाकत के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक के हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अनुसार के अनुसार आरोपी ने सात फरवरी को पॉपुलर के 200 पेड़ चोरी कर लिए थे। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में दी। गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ा गया। संवाद