फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों को पकड़ने पुलिस पहुंची बिहार, चौथे दिन भी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खेत में बने ट्यूबवेल पर हुई दंपती की हत्या के मामले में पुलिस चौथे दिन भी हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई। अब हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस बिहार गई है। उधर, बिहार से मृतक दंपती के परिजन सोमवार को यहां पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के पास दोनों के शवों को बिहार ले जाने और उनका अंतिम संस्कार करने के लिए रुपये नहीं थे। इस पर समाज के लोगों की मदद से परिजनों ने साढौरा के रामबाग स्थित श्मशान घाट में दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि साढौरा की नई टोली कॉलोनी निवासी रामेश्वर दास के साढौरा नदी पार खेत हैं। उसके ट्यूबवेल पर बने कमरे पर करीब 20-25 दिन पहले बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव वलीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार पत्नी रानी के साथ यहां मजदूरी करने के लिए आया था। वह ट्यूबवेल पर बने कमरे में ही रहता था और आसपास के जमींदारों के यहां मजदूरी करता था। रामेश्वर ने बताया कि नौ अप्रैल सुबह करीब दस बजे वह खेत में गया तो उसने ट्यूबवेल के कमरे के बाहर महिला के जूते पड़े हुए दिखाई दिए। वहीं, कमरे के ऊपर जाने वाली सीढ़ियों पर दरी लटकी हुई थी। उसने छत पर चढ़कर देखा तो वहां सुरेंद्र व उसकी पत्नी रानी के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनके मुंह व सिर पर चोटों के निशान थे। पास में ही डंडा पड़ा हुआ था। रामेश्वर दास ने बताया कि शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव मुराहा निवासी हरजिंद्र सिंह दंपती के पास आया था। वह उनके साथ बैठकर शराब पी रहा था। उसे आसपास के जमींदारों ने भी देखा था। आरोप है कि हरजिंद्र ने किसी रंजिश में पहले दंपती को शराब पिलाई। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपती की लाठी व डंडों से बेरहमी से पीटकर हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में हरजिंद्र सिंह को नामजद करते हुए अन्य पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है। आरोपियों को पकड़ने के लिए रविवार को पुलिस की टीम बिहार रवाना हो गई थी। सोमवार को टीम वहां पहुंची लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें