फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़कों पर उतरी पुलिस, 70 दुकानों के आगे से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 03 Jun 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के गोविंदपुरी रोड से ​अ​तिक्रमण हटवाती यातायात पुलिस। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। शहर में बढ़ती जाम की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान 70 दुकानों के आगे से सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन को जाम की परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर चौक, जैन नगर, गोविंदपुरी रोड व प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया और यातायात में बाधा बन रहे वाहनों व अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों और दुकानदारों को जागरूक करते हुए बताया कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने से न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए पुलिस ने बैंक, होटल, शोरूम और ऑटोमोबाइल संस्थानों के संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। यातायात प्रभारी ने कहा कि किसी भी संस्थान के बाहर अतिक्रमण या अव्यवस्थित पार्किंग नहीं होनी चाहिए। संचालकों को अपने ग्राहकों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। सड़क पर अतिक्रमण और यातायात बाधित करने की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
बड़े संस्थानों को गार्ड तैनात करने की सलाह
यातायात पुलिस ने शहर के बैंक, होटल, शोरूम और अन्य बड़े व्यावसायिक संस्थानों को अपने परिसरों के बाहर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यातायात प्रभारी संदीप ने कहा कि जिन संस्थानों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक और वाहन आते हैं, वहां गार्ड तैनात किए जाने चाहिए। गार्ड यह सुनिश्चित करें कि ग्राहक अपने वाहन सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े न करें। पुलिस का कहना है कि इससे जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें