फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का लालच देकर कराई थी फायरिंग

Wed, 03 Jun 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना स्थित पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाईवुड फैक्टरी पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों शूटरों को विदेश भेजने का लालच दिया गया था।
दोनों आरोपियों को निशानदेही के लिए सोमवार को फैक्टरी भी ले जाया गया, जहां उन्होंने वारदात से जुड़े अहम बिंदुओं की जानकारी दी। आरोपी हर्ष और अभिषेक निवासी गांव सुनहेड़ी जिला कुरुक्षेत्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने उन्हें पैसों का लालच दिया था और विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। इसी बहकावे में आकर उन्होंने अपराध का रास्ता चुना। वहीं हर्ष ने कहा कि उसे यकीन दिलाया गया था कि एक वारदात के बाद उसकी पूरी जिंदगी संवर जाएगी और उसे कभी काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एसआई सतीश के अनुसार मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि शूटर विदेश में बैठे गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े कार्तिक पंडित के संपर्क में थे। उसके कहने पर 30 मार्च की रात फैक्टरी पर फायरिंग की गई थी। पुलिस अब गैंगस्टर नेटवर्क की अन्य कड़ियों को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें