फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे व्यक्ति की रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 344 पर छप्पर के गांव कान्हड़ी खुर्द के मोड़ पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कान्हड़ी खुर्द निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह उसका पिता रिंकू अपने काम के सिलसिले में छप्पर गया था। छप्पर से अपना काम खत्म करके करीब 11 बजे उसके पिता घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे 344 के कान्हड़ी खुर्द मोड़ पर जब उसका पिता पैदल सड़क पार करने लगा तो अंबाला की तरफ से तेज रफ्तार आ रही हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पिता सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें