फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने धोखे से एटीएम लेकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये निकलवाने के लिए दिए एटीएम से आरोपी ने अपने खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। ये घटना अग्रसेन चौक स्थित एटीएम बूथ की है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मंडी निवासी सकील ने जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जून को वह अग्रसेन चौक के पास एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। वहां पर बाड़ी माजरा निवासी जोगिंद्र उसे मिला। उसने उसे कहा कि उसे एटीएम नहीं आता और वह उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल कर उसे दे दे। इस दौरान उसने उसके खाते से 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। घर पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें