फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कॉलेज रोड पर जलभराव से लोग परेशान

Mon, 12 Oct 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में कॉलेज रोड पर बारिश से हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगर पालिका की ओर से मानसून से पहले नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद शहर में जलभराव की समस्या बनी हुई है। रविवार को हुई बरसात के बाद कॉलेज रोड पर नालियों और नालों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया।
जलभराव से परेशान लोगों ने रोष जताते हुए पानी निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी सोनू, बलराम, ओमप्रकाश, बिट्टू, साहिल और प्रदीप ने बताया कि कॉलेज रोड पर लंबे समय से बरसाती पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने से दुकानों पर ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित होता है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका हर साल नालों की सफाई के लिए लाखों रुपये का ठेका देती है, लेकिन सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। लोगों का कहना है कि यदि नालों की नियमित सफाई हो तो समस्या से राहत मिल सकती है। नालों पर अतिक्रमण भी सफाई में बाधा बन रहा है। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक सुमित बैंस ने बताया कि कॉलेज रोड पर नाला आगे जाकर तंग हो जाता है। इससे बरसात के दौरान पानी की निकासी प्रभावित होती है। जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें