संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सितंबर में भी जुलाई जैसी चिपचिपी गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोग काफी बेचैन है, जबकि इन दिनों मौसम सामान्य हो जाता है। इस माह में अमूमन दिन में गर्मी और रात को हल्की ठंड होती थी। वहीं सोमवार को बारिश की संभावना है।
इस बार मौसम के तेवर बदले-बदले से हैं। यही कारण है कि दिन में चिलचिलाती धूप के कारण उसम है और रात को भी इससे चैन नहीं है। इस बीच रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। इस दौरान दोपहर में आसमान पर बादल छा गए। धूप न होने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
बारिश होने से भले ही गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिलेगी, लेकिन पूरा सप्ताह गर्मी सताएगी। इसी तरह रविवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कुछ रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इस पूरा सप्ताह मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
इस दौरान तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, लेकिन उमस के कारण गर्मी बनी रहेगी।मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत न मिलने के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी गर्मी सताएगी। धूप व गर्मी के कारण दोपहर में शहर की अधिकतर सड़कें और बाजार वीरान नजर रहे।
शाम को ही लोग घरों से बाहर निकलना पसंद करते हैं। लोगों को गर्मी से निजात पाने के लिए अभी भी कूलर व एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।