फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो लाख मीट्रिक टन से ऊपर पहुंचा धान खरीद का आंकड़ा

Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में  ट्रॉली से धान को उतारते मजदूर। - फोटो : जरवलरोड में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में धान खरीद का आंकड़ा दो लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार कर गया है। मंडियों में अभी तक 2,02,509 मीट्रिग टन धान की खरीद हो चुकी है। सबसे ज्यादा खरीद सरस्वतीनगर मंडी में 51,177 एमटी की हुई, वहीं सबसे कम खरीद यमुनानगर मंडी में 216 एमटी की हुई। तीन दिनों तक बारिश होने से खेतों में धान की फसल कटाई प्रभावित हुई है। इसलिए मंडियों में दो दिन से धान की आवक कुछ कम हुई है। मंडियों में धान का उठान एक बार फिर से मंद पड़ गया है। जो धान खरीदा गया है उसमें से खरीद एजेंसियों ने 1,19,291 एमटी धान का ही उठान हुआ है, जो कि 58.91 प्रतिशत है। मंडियों में अभी भी 83218 मीट्रिक टन धान पड़ा हुआ है।
डीएफएससी जतिन मित्तल ने बताया कि सभी 13 मंडियों में 2,02,509 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 83,536 मीट्रिक टन, हैफेड ने 74,083 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 44,890 मीट्रिक टन धान खरीदा है। व्यासपुर अनाज मंडी में 17,684 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 20,875 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 4,324 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 29,842 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 1,382 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 2,393 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 21,821 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 51,177 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 26,604 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 7,066 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 5,312 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 13,813 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 216 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

-
धान को सुखाकर लाने की अपील:
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला की सभी 13 मंडियों में धान खरीद से पहले सभी प्रकार की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है। मण्डी में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाएं ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें, जिससे किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जगाधरी अनाज मंडी में  ट्रॉली से धान को उतारते मजदूर।- फोटो : जरवलरोड में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस।

जगाधरी अनाज मंडी में  ट्रॉली से धान को उतारते मजदूर।- फोटो : जरवलरोड में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें