फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश व पहाड़ों में बर्फबारी से बदला मौसम, गर्मी से राहत

Fri, 10 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर मुंह ढक कर गुजरती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छह से आठ अक्तूबर तक हुई बारिश और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से जिले के मौसम में काफी बदलाव आया है। इससे रात के समय ठंड होने लगी है। इससे रात में चलने वाले पंखें बंद हो गए हैं या फिर उनकी हवा देने की स्पीड कम हो गई है। दिन के समय में भी लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। धूप बेअसर होने लगी है। हवा चलने से गर्मी का एहसास न के बराबर हो रहा है। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को एक बार फिर से मौसम बदलाव आ सकता है। उस दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। पांच अक्तूबर से पहले कहां तो तेज धूप निकल रही थी और उमस की वजह से लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। परंतु तीन दिन बारिश होने से मौसम काफी बदल गया है। पहाड़ों में भी बर्फबारी हो रही है। इसका असर भी मैदानी इलाकों में पड़ा है। सुबह व शाम के समय ठंडी हवा चल रही है। वहीं शनिवार से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 30 डिग्री पर पहुंच सकता है। इससे एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें