फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से व्यक्ति की मौत, 254 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को कोरोना से ब्लॉक सरस्वती नगर के गांव सारन के 46 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। ऐसे में तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या भी 21 हो गई है। वहीं मंगलवार को 254 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए। उधर, महामारी से जा रही लोगों की जान को लेकर जिला का स्वास्थ्य विभाग काफी चिंतित है। हालांकि कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद इसके सक्रिय केसों की संख्या रूक नहीं रही।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 1002 सक्रिय केस हैं जिसमें से 903 कोरोना मरीज घर पर व 99 मरीज अस्पताल मेें दाखिल है। अभी तक कुल 573940 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 539377 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 2293 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला में 187 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नंबर 9817664700, 9817820600, 9817889600 जारी किया गया है। इस नंबर पर काफी लोगों के कॉल भी आ रहे हैं जिन्हें सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को कोरोना के 254 नए केस सामने आने से कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.88 प्रतिशत हो गया है। जिला में कुल आबादी का 47.74 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 28065 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 26629 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें