फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में डूबे किशोर का नहीं लगा सुराग

Tue, 23 Jun 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तमंचे के साथ वायरल वंश का फोटो। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाडी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में डूबे 15 वर्षीय किशोर वंश का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और गोताखोरों की टीम सोमवार को पूरे दिन नहर में सर्च अभियान चलाती रही। देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजेंद्र नगर निवासी वंश रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान पानी में बह रहे नारियल को पकड़ने के प्रयास में वह आगे बढ़ गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नारियल पकड़ने के बाद लौटते समय वह पानी के भंवर और तेज बहाव की चपेट में आ गया, जिससे वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन

सोमवार को गोताखोरों ने कई किलोमीटर क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया। नहर के किनारों और संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि किशोर की तलाश लगातार जारी है और गोताखोरों की टीम को अलर्ट रखा गया है। वहीं वंश के परिजन सुबह से ही नहर किनारे डटे रहे और उसके मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

तमंचे के साथ वंश का फोटो वायरल
पश्चिमी यमुना नहर में डूबकर लापता हुए 15 वर्षीय वंश की तलाश जहां लगातार जारी है, वहीं सोशल मीडिया पर उसकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में वंश तमंचे के साथ नजर आ रहा है, जिससे लोगों के बीच नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि इस तस्वीर की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संवाद न्यूज एजेंसी भी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता नहर में लापता किशोर का पता लगाना है। वहीं परिजन वंश की बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं और हर पल उसके मिलने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें