फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, देर रात तक बाजारों में रही रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र में मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा की तैयारियां देर शाम तक चलती रही। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए इस बार भी मंदिरों में विशेष व्यवस्था की जा रही है। नवरात्र की तैयारियों के लिए बाजार में बुधवार को रौनक रही। पूजन सामग्री, नारियल, घट सहित अन्य वस्तुओं की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए विभिन्न बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर में दर्शन के लिए पंक्तियां बनाई गई हैं, ताकि कतार में भीड़ न हो। कोरोना के कारण इस दौरान श्रद्धालुओं को पांच से दस के दल में ही दर्शन करने की अनुमति रहेगी। बाकी श्रद्धालुओं को इंतजार करना होगा। वहीं प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मंदिरों के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को कोरोना संक्रमण नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। मां शैलपुत्री की पूजा साधक को भय, संताप से मुक्ति दिलवाती है। पंडित ललित शर्मा ने बताया कि पहले दिन मां शैलपुत्री के सम्मुख घट की स्थापना करें। इसमें शुद्ध जल भरकर उस पर लाल चुनरी में बांधकर नारियल रखें। उसमें कुछ दक्षिणा अवश्य रखे। मां के संमुख ज्योति प्रज्ज्वलित करें और फिर उनकी स्तुति करें। स्तुति के बाद आरती करें। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्रह्मचार्य का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें