रादौर। नाचरौन गांव में ग्रामीणों की ओर से रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें दी यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन धर्म सिंह बंचल मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ धर्म सिंह बंचल ने रिबन काटकर किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच नाचरौन ने जीता। आयोजक चंद्रपाल कोच व बृजपाल राणा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांव एमटी करहेडा व नाचरौन की टीम के बीच खेला गया। इसमें नाचरौन की टीम ने जीत दर्ज की। इस दौरान मुख्यातिथि धर्म सिंह बंचल ने सांसद खेल महोत्सव में पांच किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाने वाली खुशी व तीसरा स्थान वाली प्राची को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राज्य स्तर पर हुई 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाने वाले कार्तिक राणा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बंचल ने कहा कि रादौर के युवा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर गांव, ब्लॉक व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।