फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मां-बेटे ने ऑटो चालक की पहले छाती की हड्डी तोड़ी फिर काटी गर्दन

Mon, 28 Oct 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी (यमुनानगर)। ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मां-बेटे ने नृशंस तरीके से ऑटो चालक की हत्या की थी। पहले रसोई गैस सिलिंडर से छाती और चेहरे पर वार किए थे। इसके बाद पेपर कटर से गर्दन और हाथ की नसें काटी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पेपर कटर और सिलिंडर भी बरामद किया गया है।
बिहार के लक्खीसराय निवासी ललनराम का उसकी पत्नी और बेटे ने बीते शुक्रवार को सुबह सात बजे के करीब हत्या कर दी थी। शुक्रवार रात को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शव का पोस्टमार्टम करने के दौरान डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। ललन राम की हत्या से पहले उसके साथ बर्बर तरीके से मारपीट की गई थी। ललन की छाती की सात हड्डी, जबड़ा, चेहरे की हड्डी टूटी थी। उसकी गर्दन को पेपर कटर से काटा गया था। हाथ की नसें भी काटी गई थी।
विज्ञापन

एसएचओ थाना सेक्टर-17 जगाधरी जसमेर गुलिया ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी यशोदा और बेटे सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ललन रात को ऑटो चलाता था और दिन में घर पर ही रहता था। वह आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। शुक्रवार सुबह को वह घर आया तो वह काफी नशे में था।
विज्ञापन

सुबह सात बजे ही उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद बेटे ने गुस्से में रसोई गैस के छोटे सिलिंडर को अपने पिता की छाती पर मार दिया था। इसके बाद सिलिंडर से कई वार किए थे। बाद में जब वह बेहोश हो गया तो पेपर कटर से उसकी गर्दन काट दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें