फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 11 साल में पहली बार हुई कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक

Fri, 12 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
126....बैठक को संबोधित करते राजेश वैद्य । संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। करनाल कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष राजेश वैध ने कांग्रेस कार्यालय पर आज 11 साल में पहली मासिक बैठक करके कहा कि जिला कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जल्द ही जिले के हर गांव में बूथ तक जाकर मजबूत साथियों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और सब एकजुट होकर पार्टी के लिए मिल कर काम करेंगे।
प्रथम मासिक बैठक की राजेश वैध ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करना है। बैठक को पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर, राजेश चौधरी, नवजोत कश्यप,अमरजीत धीमान इंद्रजीत गौराया, एडवोकेट साहब सिंह,युवा जिला प्रधान रजत लाठर समेत अनेकों साथियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब एक नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जन सरोकार के मुद्दों को उठाएगी और जनता के बीच अपनी सक्रियता को और बढ़ाएगी। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने और जनता के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। आगामी पंचायत, नगर निगम और विधानसभा चुनावों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, युवाओं और महिलाओं को संगठन में अधिक भागीदारी देने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में संजय मेहला पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, सुनील कौशिक पूर्व जिला परिषद सदस्य,सतीश राणा, प्रदीप राणा, रामफल कमालपुर, जिला परिषद सदस्य, रजत लाठर युवा कांग्रेस जिला प्रधान, हरपाल सिंह राणा, सोनी शर्मा कुटेल, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

126....बैठक को संबोधित करते राजेश वैद्य । संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें