फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई मूसलाधार बारिश से उफान पर सोम नदी

विज्ञापन
Mon river in spate due to torrential rain in the mountains - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
बिलासपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से रविवार सुबह सोम नदी अचानक उफान पर आ गई। सोम नदी में आए उफान का पानी रंजीतपुर, गाढ़वाली, मलिकपुर बांगर में बने पुलों को छूता हुआ हुआ निकला। अचानक सोम नदी के उफान पर आने से नदी के आसपास बसे 25 से अधिक गांवों के दर्जनों किसानों को अपने फसलों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

सुबह लगभग पांच बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश के दो घंटे पश्चात ही सोम नदी का जलस्तर बढ़ते-बढ़ते उफान पर आ गया। पानी नदी के दोनों और बनाई पटरी के किनारों को छूता हुआ निकला। जिससे किसानों को अपनी गन्ने, धान और पशुओं के चारे की फसल की चिंता सताने लगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष गांव मलिकपुर बांगर में सोम नदी के एक हिस्से में पटरी का निर्माण न होने के कारण सोम नदी का पानी गांव में प्रवेश कर गया था। इस बार सिंचाई विभाग ने सतर्कता बरते हुए उक्त जगह पर पटरी का निर्माण करवा दिया था। जिससे पानी का गांव में प्रवेश होने से बच गया। क्षेत्र के किसान राम कुमार, हाकम, राहुल, सचिन ने बताया कि ग्राम पंचायत मलिकपुर बांगर के अंतर्गत आने वाले गांव रुकाली तक नदी के दोनों और पटरी का निर्माण किया गया है, लेकिन इससे आगे सोम नदी के एक और पटरी का निर्माण न होने से सोम नदी में आया उफान किसानों के खेतों में प्रवेश कर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाता है। जिस कारण प्रत्येक वर्ष दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल के जलमग्न होने का भय बना रहता है। विभाग को समय रहते बाकी जगहों पर भी पटरी का निर्माण करवाना चाहिए। किसान रातरात जाग कर अपने फसलों की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें