फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग छात्रा को स्कूल से घर ले जाकर किया दुष्कर्म

Sat, 18 Jul 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साढौरा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपी स्कूल के बाहर से छात्रा को अपने साथ ले गया और एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दोस्त कमरे के बाहर पहरा देते रहे।
आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी छात्रा को स्कूल के बाहर छोड़कर भाग गए। इसके बाद शिक्षक की ओर से सूचना देने पर परिजन पहुंचे तो बेटी ने सारी बात बताई। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटियां सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। बड़ी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है और उसकी उम्र करीब 17 वर्ष है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप है कि गांव यासीन माजरी निवासी अंसुल, उसके साथी वंश और मनदीप लंबे समय से स्कूल आते-जाते समय उनकी बेटियों का पीछा करते थे। आरोप है कि बुलेट बाइक पर बैठकर छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और शाम के समय उनके गांव में आकर घर के बाहर चक्कर लगाकर शोर मचाते थे।
इस संबंध में कई बार आरोपियों और उनके परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और उल्टा धमकियां देने लगे। शिकायत के अनुसार पिता अपनी तीनों बेटियों को खुद बाइक से सरकारी स्कूल लाहड़पुर छोड़कर गया था। कुछ देर बाद मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ स्कूल के बाहर पहुंचा और किसी बहाने से छात्रा को स्कूल से बाहर बुला लिया।
आरोप है कि आरोपी छात्रा को बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। इस दौरान स्कूल शिक्षकों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह छात्रा को लेकर चला गया। शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों को भी फोन पर इसकी सूचना दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्रा को स्कूल के बाहर छोड़कर भागा आरोपी
आरोप है कि आरोपी छात्रा को अपने घर ले गया, जहां उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप कि आरोपी के दो दोस्त और दोनों भाई घर के बाहर पहरा देते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी छात्रा को वापस स्कूल के बाहर छोड़कर भाग गए। इसके बाद शिक्षकों ने दोबारा परिजनों को सूचना दी। परिवार छात्रा को घर लेकर आया, जहां उसने घटना की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी ने पहले भी दो-तीन बार नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें