फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फाइनेंसर की हत्या में शूटरों की मदद करने में नाबालिग काबू

Sun, 13 Sep 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन निवासी फाइनेंसर हरभजन सिंह हत्याकांड में पुलिस ने हमलावरों की मदद करने के आरोप में करनाल निवासी एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ के आधार पर शूटरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जांच में सामने आया है कि हत्याकांड से पहले गिरफ्तार आरोपियों ने हमलावरों को होटल में ठहरवाने में मदद की थी। पुलिस होटल के एंट्री रजिस्टर और वहां उपलब्ध अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इसके साथ ही कॉल डिटेल के जरिये आरोपियों और हमलावरों के बीच हुई बातचीत और संपर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपियों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। रिमांड के दौरान होटल में ठहराने, हथियार उपलब्ध कराने और शूटरों से संपर्क समेत हत्याकांड से जुड़ी अन्य कड़ियों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस के मुताबिक नाबालिग की गिरफ्तारी और तकनीकी साक्ष्यों से शूटरों तक पहुंचने का रास्ता साफ होगा। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया की पुलिस टीमें मामले के खुलासे के लिए लगाई गई है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें