फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sun, 13 Sep 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर-यमुनानगर मार्ग पर फौजी ढाबे के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुरा निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई हरीश कुमार उर्फ मोनू अपने दोस्त राजन के साथ बाइक पर सवार होकर रतनगढ़ गया था। दोनों वीरवार शाम रतनगढ़ से यमुनानगर लौट रहे थे। दीपक भी अपनी बाइक से उनके पीछे चल रहा था। रतनगढ़ क्षेत्र में फौजी ढाबे से कुछ आगे पहुंचने पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक सड़क किनारे खड़े सफेदा के पेड़ से जा टकराई। हादसे में हरीश और राजन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। दीपक ने कार का नंबर पुलिस को बताया है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया की सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें