फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई ः दूसरे दिन भी जारी नहीं हुई मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के लिए सोमवार को जारी होने वाली मेरिट लिस्ट मंगलवार शाम तक भी जारी नहीं हो पाई। विद्यार्थियों सहित संस्थान स्टाफ सदस्य भी इसका इंतजार करते रहे। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण लिस्ट पोर्टल पर जारी होगी और विद्यार्थियों के मोबाइल पर इसका संदेश पहुंचेगा। ऐसे में विद्यार्थी संदेश न आने पर संस्थान में फोन कर इसकी जानकारी लेते रहे। वहीं दूसरी तरफ संस्थान प्रशासन भी अपने स्तर पर लिस्ट जारी होने की जानकारी लेता रहा।
आईटीआई में दखिला के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया विभाग के पोर्टल से पूरी की जा रही है। पोर्टल में रोजाना कोई न कोई खामी होने के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। 16 सितंबर से आईटीआई में दाखिले के लिए पंजीकरण होना था। पहले दिन ही पोर्टल खराब हो गया। पोर्टल में आई खामी दूसरे दिन भी ठीक न हो पाई और प्रक्रिया दो दिन देरी से चली। तीसरे दिन पोर्टल शुरू हुआ, लेकिन पंजीकरण के दौरान कई बार बीच में रुका। वहीं अब मेरिट लिस्ट के समय भी परेशानी हो रही है। पोर्टल में आई खराबी के कारण लिस्ट जारी होने में दो दिन की देरी हो चुकी है।
विज्ञापन

विभाग के पोर्टल पर आई खराबी के कारण दाखिला प्रक्रिया में देरी हो रही है। अब आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन किए जाने हैं। इस प्रक्रिया में ही सबसे ज्यादा समय लगता है। विभाग के शेड्यूल के अनुसार प्रक्रिया 20 अक्तूबर तक पूरी होनी थी। पोर्टल खराब होने के कारण इसमें काफी देरी हो चुकी है। इस तकनीकी खराबी के कारण प्रक्रिया दस दिन देरी से चल रही है। इसी के चलते विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अक्तूबर कर दी थी। नए शेड्यूल के अनुसार 11 को लिस्ट जारी होने के बाद 15 तक सभी काम निपटाए जाने थे। अब विभाग को इसकी अवधि बढ़ानी पड़ेगी। चूंकि इस बार आवेदन भी ज्यादा है और दस्तावेज सत्यापन का समय कम रह गया है।
विज्ञापन

देर शाम तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो पाई थी। पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ है। खामी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अनुमान है देर रात तक लिस्ट जारी हो जाए। अन्यथा सुबह लिस्ट जारी होगी। इस दौरान विद्यार्थियों के मोबाइल पर ही संदेश जाएंगे।
- मनदीप सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई, यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें