फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल ठीक नहीं हुआ भाजपा की रैली का विरोध करेंगे किसान

Tue, 27 Jun 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

सोमवार को किसान नेता मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर सूरजमुखी की फसल का पंजीकरण कट जाने से नाराज होकर लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
मेरी फसल मेरा ब्यौरा। - फोटो : https://fasal.haryana.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 जून को जगाधरी अनाज मंडी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली का भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ) ने विरोध करने का एलान किया है। इस संबंध में किसान नेताओं ने डीसी के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कहा गया है कि पोर्टल में दिक्कत के कारण किसान अपनी सूरजमुखी की फसल नहीं बेच पा रहे हैं। अगर जल्द इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो किसान 29 जून को भाजपा की रैली का विरोध करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को किसान नेता मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर सूरजमुखी की फसल का पंजीकरण कट जाने से नाराज होकर लघु सचिवालय पहुंचे। यहां भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने पत्रकारों को बताया कि यमुनानगर के 222 किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से सूरजमुखी की फसल का पंजीकरण काट दिया गया है, जिस कारण किसानों को अपनी सूरजमुखी की फसल बेचने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

संजू ने बताया कि बिना पोर्टल के गेट पास नहीं कटता और बिना गेट पास के सूरजमुखी की फसल नहीं बिकती है। ऐसे में सरकार खरीद से भाग रही है। सरकारी अधिकारियों से बात करते हैं तो कहते हैं कि प्राइवेट में बेच लो। किसान तकरीबन एक महीने से अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पोर्टल ठीक नहीं किया गया।

 

उन्होंने कहा कि जल्द किसानों का काटा हुआ पंजीकरण ठीक किया जाए नहीं तो किसान बीजेपी की रैली का विरोध करेंगे और अधिकारियों तथा मंत्री के निवास पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर किसान पप्पल, जोगिंद्र, संदीप महेश्वरी, कुलदीप सिंह व गुरमीत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें