फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन संबंधी समस्याओं को लेकर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 19-26-27

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर।
विज्ञापन

बुढ़ापा, दिव्यांग, विधवा पेंशन की समस्या के समाधान के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को समाज कल्याण अधिकारी से मिले। यहां पदाधिकारियों ने उन्हें समस्याओं के बारे बताया और मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि लोगों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया जाएगा, तो डीसी कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी, पिछले महीने की बुढ़ापा पेंशन न मिलने, 3-4 महीने से दिव्यांग व विधवा पेंशन न मिलने की समस्या को लेकर, समाज कल्याण अधिकारी से मिलने पहुंचे थे। जिला सचिव अधिवक्ता धर्मपाल सिंह चौहान, जिला सह सचिव अधिवक्ता हरभजन सिंह संधू व शाखा सचिव रामकरन शर्मा, विपिन बरार, अधिवक्ता प्रवीण चौहान ने अधिकारी से बात कर समस्याओं के बारे बताया।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर पेंशन न पाने वाले पात्रों की जानकारी जुलाई है। ऐसे लोगों की जानकारी नाम, पता, विवरण बनाकर समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है। धर्मपाल ने बताया कि इस दौरान पता चला कि विभाग की लापरवाही के कारण लोगों की पेंशन रुकी है।
विज्ञापन

पार्टी नेता हरभजन सिंह संधू ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार, सेक्शन अधिकारी राजेंद्र सिंह से इस मामले की जानकारी ली गई है। अधिकारियों ने नेताओं को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अगले सप्ताह तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें