सीडीपीओ कार्यालय की ओर से शनिवार को रादौर में पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली, मेहंदी, स्लोगन, पोस्टर, रेसिपी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, प्रभा दूसरे स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में कुसुम लता ने पहला, मतलेश ने दूसरा और शशि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं रंगोली में माफिया प्रथम, पूजा दूसरे व कुसुम तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में नीलम प्रथम, प्राची दूसरे और रीटा तीसरे स्थान पर रही। वहीं रैसिपी प्रतियोगिता में सुनीता प्रथम, मनीषा दूसरे, कोमल व नीलम तीसरे स्थान पर रही। मुख्यातिथि एसडीएम सुरेंद्रपाल ने कहा कि महिलाओं, बच्चों व किशोरियों के विकास में महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका अहम है। हर योग्य पात्र को विभाग की योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए।
सीडीपीओ रेणु शर्मा ने कहा कि महिलाओं को खानपान व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। फल और सब्जियों को काटने से पहले अच्छी तरह से धोएं। इस अवसर पर सुपरवाइजर बलविंद्र कौर, वंदना कांबोज, बिमलेश, ललतेश, मीना, नीता, रीतू आदि मौजूद रहीं।