यमुनानगर में 14 लाख की लूट का मामला सामने आया है। नाकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपी घर व बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गए। पुलिस के अलावा सीआईए की टीमों ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
यमुनानगर में नाकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। छह बदमाशों ने छह लाख की ज्वेलरी व आठ लाख रुपये की नकदी सहित 14 लाख लूट ले गए। जानकारी के अनुसार बदमाश सभी मकान की दीवार को फांदकर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन
वारदात जगाधरी के बूड़िया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी में हुई है। बदमाशों ने पति व दंपती के साथ मारपीट के अलावा दो बेटियों के मुंह पर टेप लगाकर बंधक बनाया। सभी आरोपी घर व बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गए। पुलिस के अलावा सीआईए की टीमों ने तफ्तीश शुरू कर दी है।