फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने के प्रयास व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी देवर समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि उसका देवर जयवीर शुरू से उस पर गलत नजर रखता था। एक दिन उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग अपने कार्यों से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी तभी उसका देवर घर पर आया।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। उसने अपने पति, सास व ससुर को आरोपी की करतूत के बारे में बताया, लेकिन आरोपियों ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया और उसके देवर का ही पक्ष किया। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उससे दहेज में रुपयों की मांग की। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया और बिना रुपये लिए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। बुड़िया थाना पुलिस ने मामले में आरोपी देवर, पति, सास, ससुर व देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुनील का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें