फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छत के नीचे मिलेगी रोजगार के लिए ऋण की सुविधा

विज्ञापन
पंचायत भवन में लगाए गए मेले का अवलोकन करते मुख्य अतिथि व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत बुधवार को पंचायत भवन में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम क्षेत्र के लाभार्थियों के उत्थान के लिए उन्हें ऋण उपलब्ध करवाए गए। मेले में आबकारी कराधान हरियाणा के आयुक्त एवं विशेष सचिव शेखर विद्यार्थी, नगर निगम महापौर मदन चौहान और आयुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य रूप से शिरकत की।
उन्होंने मेले में लोगों को सुविधा देने के लिए विभिन विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, हरियाणा पिछड़े वर्ग, हरियाणा महिला विकास निगम, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल अंत्योदय ग्रामीण कौशल योजना और ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, लीड बैंक पीएनबी बैंक, केनरा बैंक, एसबीआई और अन्य स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से पात्र व्यक्तियों को दी जा रहीं सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने कहा कि हरियाणा सरकार पहली कड़ी में उन परिवारों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही, जिनकी आय एक लाख से कम है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेले में किसी भी लाभार्थी को अपना रोजगार करने और उसमें बढ़ोतरी के लिए विभागों की ओर से पूरी जानकारी देने के बाद ऋण की सुविधा दी जा रही है। यह सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं हैं ताकि किसी भी लाभार्थी को परेशानी न हो और सभी पात्र लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से इन ऋण मेलों में लाभार्थियों को एक से ज्यादा योजनाओं के लिए भी ऋण देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेलों के आयोजन में यमुनानगर जिला अग्रणी है। इस मौके पर जगाधरी एसडीएम सुशील कुमार, डीआईओ अरविंद्र जोत सिंह वालिया, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, एक्सईएन रवि ओबरॉय, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग के अनुभाग अधिकारी राजेंद्र सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. सुनील कुमार, एचडीएफसी बैंक के सरकारी संबंध प्रबंधक हरीश कुमार, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें