फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नक्शे के मुताबिक नहीं मिला शराब ठेका सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन पूरी तरह से सजग हो गया है। वहीं इसी को लेकर पुलिस विभाग की अलग से इंफोर्समेंट शाखा बनाई गई है, जो इस जिले में हो रही गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। वहीं इसी कड़ी के तहत इंफोर्समेंट शाखा ने हरगढ़ गांव में पहुंच कर यहां बने शराब के ठेके पर छापामरी की। यह छापामारी इंस्पेक्टर श्याम सुंदर की देखरेख में हुई। दरअसल शाखा के अनुसार शराब के ठेकों की रूटीन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उन्हें हरगढ़ रोड के पास मेन रोड पर एक शराब का ठेका दिखाई दिया। जांच करने पर ठेका के दस्तावेज सही पाए गए, लेकिन आबकारी विभाग की तरफ से नक्शे के मुताबिक जिस जगह पर ठेका होना चाहिए था वह वहां पर नहीं था। इसके बाद आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा पहुंचे। उन्होंने साथ लेकर आए नक्शे को चेक किया तो ठेका दुधला से हरगढ़ रोड पर होने की बजाय दूसरी जगह मिला। इस बारे में जब ठेके वर्कर से पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाया। आबकारी विभाग ने उसे तुरंत सील कर दिया और विभाग को जुर्माने के लिए लिख दिया है।
विज्ञापन


रोजाना की तरह इस रोड पर ठेकों को चेकिंग करते आ रहे थे, तभी हमें यह ठेका दिखाई दिया। इस ठेके के दस्तावेज तो सही पाए गए, लेकिन नक्शे के मुताबिक वह उस जगह पर नहीं था। इसके बाद आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मौके पर आए और इसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

-श्याम सुंदर, इंस्पेक्टर, इंफोर्समेंट शाखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें