फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन संग पकड़े आरोपी को चार साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजे जगदीप सिंह की कोर्ट 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार गांव दौलतपुर निवासी महबूब उर्फ बुबा को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है। वहीं उस पर 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सीआईए वन में तैनात एएसआई राजेश कुमार ने सदर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी थी कि ड्यूटी के दौरान सूचना मिली थी कि गांव दौलतपुर निवासी महबूब उर्फ बुबा हेरोइन बेचने का काम करता है और वह हेरोइन लेकर यूपी से हरियाणा आएगा। कुछ देर बाद आरोपी बाइक पर आता दिखा उसे चेकिंग के दौरान काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें