फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर में 20 लाख रुपये से लगेंगी लाइटें

Fri, 23 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में लाइटों के लिए जगह चि​न्हित करते सरपंच प्रतिनिधि व पंच। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। कस्बे के मुख्य मार्गों पर रात के समय अंधेरे की समस्या दूर करने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से पोल लाइटें लगाई जाएंगी। ग्राम पंचायत की ओर से शिव चौक से छछरौली मोड़ और साढौरा मुख्य मार्ग से अंबवाला मार्ग पर लाइटें लगाने की योजना बनाई गई है।
सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया कि दोनों मार्गों पर 10-10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कस्बे के मुख्य मार्गों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी। स्थानीय लोग लंबे समय से इन मार्गों पर लाइटें लगाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए ग्राम पंचायत ने सड़क के एक ओर पोल लाइटें लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके तहत शिव चौक से छछरौली मोड़ तक और साढौरा मुख्य मार्ग से अंबवाला मार्ग तक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। ग्राम पंचायत इससे पहले शिव चौक से जगाधरी मार्ग पर 15 लाख रुपये और शिव चौक से मुख्य बाजार तक पांच लाख रुपये की लागत से लाइटें लगवा चुकी है। इसके अलावा पंचायत की ओर से मुख्य चौक-चौराहों पर भी रोशनी की व्यवस्था की गई है।
विधायक रेणू बाला के सहयोग से मुख्य मार्गों पर लाइटें लगाने के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। कस्बे में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शिव चौक से साढौरा मार्ग पर आजात आश्रम तक और छोटे बस स्टैंड से कपालमोचन मार्ग तक पोल लाइटें लगाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत की ओर से इन प्रस्तावों को उच्च अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद इन दोनों मार्गों पर भी लाइटें लगाने का काम शुरू करवाया जाएगा। इससे कस्बे के अधिक हिस्सों में रात के समय आवागमन सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें