छछरौली में लेदी मार्ग पर पुलिया पर बैठा तेंदुआ। वायरल वीडियो
- फोटो : राखीगढ़ी में अपने पुश्तैनी हवेली में ग्रामीणों के साथ मंत्री राजेश अग्रवाल। स्रोत : जागरूक पाठक
छछरौली। छछरौली से शाहपुरा होते हुए लेदी जाने वाले जंगल मार्ग पर सड़क किनारे बनी पुलिया पर बैठे तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ पिछले कई दिनों से इसी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में वह कुछ देर पुलिया पर बैठा नजर आता है और बाद में लंगड़ाते हुए जंगल की ओर चला जाता है। हालांकि अब तक तेंदुए द्वारा किसी व्यक्ति पर हमला करने या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। विभाग के इंस्पेक्टर लीलूराम ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुई है। तेंदुए की तलाश के लिए विभाग की दो टीमें लगा दी गई हैं। संवाद