फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले के लिए पांच ट्रेड नहीं होंगी शामिल

Mon, 27 Jul 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आईटीआई में दा​खिला प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे विद्यार्थी। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में दाखिला के लिए 28 जुलाई को दूसरी वरीयता सूची जारी होगी। नोडल आईटीआई की दूसरी वरीयता सूची में भी पांच ट्रेड की सात यूनिट शामिल नहीं की जा रही हैं। अभी तक प्रशिक्षण महानिदेशक (डीजीटी) की ओर से इन ट्रेड की मैपिंग पूरी नहीं की गई।
मैपिंग पूरी होने के बाद ही यह ट्रेड दाखिला प्रक्रिया में शामिल की जाएंगी। मैपिंग के कारण इन ट्रेड पर कैप लगी हुई और इसमें सीटों की कुल संख्या 264 है। ऐसे में विभाग की ओर से अभी मैपिंग पूरी कर चुकी 1,084 सीटों को प्रक्रिया में शामिल किया गया। नोडल आईटीआई में संचालित सभी ट्रेड व यूनिट में कुल 1,348 सीटे हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से दूसरे चरण में भी 264 सीटें पोर्टल पर नहीं दिखाई गई हैं। इस बार भी पांच ट्रेड की सात यूनिट इससे बाहर रहेंगी। इसके बिना एक चरण पूरा हो गया है और दूसरा चरण भी ऐसे चलाया जाएगा। दूसरे चरण में कुल 744 शामिल की गई हैं। पहले चरण में कुल 1,084 सीटें शामिल की गई थी, जिसमें से 340 पर विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।
इसके बाद अब 744 सीटें खाली हैं, जिनके लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। आईटीआई दाखिला प्रक्रिया के दूसरा चरण के लिएमंगलवार को दूसरी ऑनलाइन वरीयता सूची जारी की जाएगी। वरीयता सूची के बाद आवंटित सीटों पर 31 जुलाई तक दाखिले किए जाएंगे। वहीं, एक अगस्त तक फीस भरने का मौका होगा।
तीन अगस्त से तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए पांच अगस्त आवेदन में संशोधन किया जाएगा। सात अगस्त को तीसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। 11 अगस्त तक दाखिले होंगे और 12 अगस्त फीस भरने का अंतिम दिन रहेगा। इसके बाद 14 अगस्त को चौथा चरण शुरू होगा। 16 अगस्त तक आवेदन में संशोधन होंगा। 18 अगस्त को चौथी वरीयता सूची जारी की जाएगी। 22 अगस्त तक प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

डीजीटी ने दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके तहत पांच ट्रेड की कुछ यूनिट में दाखिलों पर अभी रोक लगाई गई है। मैपिंग के बाद इन ट्रेड की रिक्त सीटों को भी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें