ताजेवाला में विचरण करता तेंदुआ। ग्रामीण
प्रतापनगर। ताजेवाला और आसपास के गांवों में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अब कई लोगों की बकरियों, कुत्तों सहित अन्य पालतू पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। वन्य प्राणी विभाग की ओर से तेंदुआ पकड़ने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ काफी रोष है।
किसान इमरान खान ने बताया कि तेंदुए ने उनके फार्म हाउस पर बंधे एक कुत्ते को भी अपना शिकार बना लिया। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिसके चलते लोग खेतों व पशुशालाओं में जाने से डर रहे हैं। िभाग ने इस पर गंभीरता से काम नहीं किया है। वन्य प्राणी विभाग कलेसर की टीमें दो दिन से बेलगढ़, डोईवाला, कोलीवाला, मांडेवाला, नैनोवाली, भूड़कलां और ताजेवाला क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में लगी है। संवाद