फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना बरसे निकले बादल, 37.8 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sun, 07 Jun 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए रेहड़ी पर छतरी लगाकर सब्जी बेचता व्य​क्ति। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बादलों ने जिले में बेरुखी दिखाई और बिन बरसे ही चले गए। ऐसे में शनिवार को मौसम ने तीखे तेवर दिखाए और तेज धूप से लोगों को उमस व गर्मी से बेचैनी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन बादल बिना बरसे ही गुजर गए। शनिवार अल सुबह तक आसमान पर घने काले बादल छाए रहे। सूर्याेदय के बाद आसमान बिल्कुल साफ हो गया। इससे सुबह ही धूप निकल और दिन चढ़ने के साथ सूरज का ताप भी चढ़ने लगा।
विज्ञापन

दोपहर में सड़कों पर निकलने वाले लोगों को तेज धूप के कारण काफी परेशानी हुई। गर्मी और उमस के चलते लोग पसीने से बेहाल नजर आए। घरों और कार्यालयों में पंखे और कूलर भी राहत देने में पूरी तरह सक्षम नहीं दिखे। हालांकि इस दौरान करीब 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, लेकिन हवा भी गर्म होने के कारण लोगों को राहत नहीं पहुंचा सकी। दोपहर में बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही काफी कम रही।
विज्ञापन

जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और मुंह को कपड़े से ढंककर तथा छतरी का सहारा लेकर चलते दिखाई दिए। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अब गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। अगले सप्ताह पारा चढ़ेगा और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें