यमुनानगर। एक प्रयास आपके साथ संस्था की ओर से हाल ही में आईआईटी रोपड़ में चयनित जतिन कुमार व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एएसीए के लिए चयनित आशीष पांडे को श्री बलराज गुप्ता फाउंडेशन की ओर से लैपटॉप दिया गया। जिससे इन विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता मिलेगी।
संस्था के प्रधान आरएस शर्मा व महासचिव कुंदन कालड़ा ने बताया कि संस्था से बहुत मेहनती टीम जुड़ी है, जो ज़ी-जान से बच्चों के हित में सतत कार्य कर रही है। शिक्षा के इस पुनीत कार्य से इस समय 57 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। विशेष सलाहकार शीश पाल चौहान व सुशील गुलाटी की ओर से फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया। मौके पर सुशील गुलाटी, अच्छर सिंह, अनूप कोठियाल, सतीश शर्मा, नरेंद्र गेरा, दर्शनलाल मौजूद रहे।