फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व मंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा

Wed, 10 Sep 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुना नदी हुए कटाव का जायजा लेते पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंगलवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के यमुना नदी के समीप स्थित गांव नवाजपुर और गांव लाकड़ गांव का दौरा किया। उन्होंने बरसात से किसानों की भूमि कटाव व फसलों के नुकसान का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित लोगों से मुलाकात कर फसलों के नुकसान के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

कंवरपाल ने कहा कि यमुना नदी में पानी कम होने के साथ ही खेतों से धीरे-धीरे पानी कम होता जा रहा है, इससे किसानों को राहत मिली है। अधिक बरसात की वजह से यमुना नदी व नालों में अधिक पानी आने के कारण यमुना नदी के आसपास लगते गांवों के साथ-साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर कृषि भूमि का कटाव हुआ था। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि बरसाती पानी से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हर प्रकार के सहायता उपलब्ध करवाई जाए। लोगों एवं पशुओं के स्वास्थ्य रक्षा के लिए कदम उठाए जाने जरूरी हैं। इन क्षेत्र के लोगों को समय पर स्वच्छ पेयजल व दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग घबराए नहीं। हरियाणा सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें