फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतिस्पर्धा में लक्ष्य प्रथम व संयम द्वितीय स्थान पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव एनचांटे-2022 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां, युगल गायन, मेहंदी, पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग और डॉ. एलएस रीन ने किया। प्रतियोगिताओं में सिंगिंग और समूह गायन में स्वाति, महिमा व स्नेह ने बाजी मारी। युगल गायन में आशुतोष एवं रमनदीप ने बाजी मारी। नृत्य प्रतिस्पर्धा में लक्ष्य प्रथम व संयम द्वितीय स्थान पर रहे। फिक्शन एडिक्शन प्रतियोगिता में योगेश व उनकी टीम सर्वश्रेष्ठ रहे। टर्न कोट में सिद्धांत विजयी रहे। वहीं संगीतमय स्किट में टीम ऐस प्रथम रही। फेस ऑफ़ प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राफ्टी प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि इस वर्ष के वार्षिक महोत्सव का विषय नवरस रखा गया है। इसका अर्थ है- एक मनुष्य में निहित विभिन्न भावनाओं जैसे- श्रृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीरा, भयंकर, अद्भुत, वीभत्स एवं शांति। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक, सामाजिक एवं अतुल्य भारतीय धरोहर के संरक्षण का प्रयास भी विभिन्न प्रस्तुतियों में देखने को मिल रहा है। संस्थान द्वारा छात्रों को तकनीकी शिक्षा को मानव कल्याण के प्रति समर्पित करने का प्रयास किया जाता रहा है। छात्रों में निरंतर प्रतिस्पर्धी ऊर्जा का संचार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा और छात्र भी इसे सही सिद्ध कर रहे हैं। छात्र बिना हार-जीत की परवाह किये निसंकोच मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का विमोचन कर रहे है। इस अवसर पर संस्थान के रजिस्ट्रार अंकुश सिंगला, डॉ गौरव शर्मा, विकास जुनेजा, डॉ ऋषि स्वरूप शर्मा, पंकज शर्मा, अनुजा गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें