फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर बैठे काम देने का झांसा देकर लाखों ठगे

Wed, 13 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। घर बैठे काम कर रुपये कमाने का झासा देकर साइबर ठगों ने शहर की एक युवती से 14 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। पांच नवंबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कहा कि वह विदेश की कंपनी में नौकरी करता है। वह घर बैठे काम कर लाखों रुपये कमा रहा है। आरोपी ने उसे गूगल सर्च के रिव्यू के बदले में रुपये कमाने का लालच दिया।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर उसने हां कर दी। इसके बाद राधिका शर्मा नाम की महिला का उसके पास फोन आया। जिसने उसे टास्क दिए। इन्हें पूरा करने के बाद पूजा नाम की युवती ने बात की और टेलीग्राम आईडी से मैसेज किया।इस 200 रुपये गूगल पे के माध्यम से उसके खाते में आ गए। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया और 40 रुपये प्रति टास्क पूरे करने का झांसा दिया गया।
विज्ञापन

शुरूआत में टास्क पूरा करने पर रुपये खाते में आते रहे। इसके बाद कुछ रुपये निवेश करने का झांसा दिया गया। जिस पर उसने रुपये निवेश कर दिए। शुरूआत में सात हजार रुपये जमा किए। इसका लाभ उसके अकाउंट में दिखता रहा। बाद में उसने अलग-अलग कर 14 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब यह रुपये निकालने लगी तो उसकी आईडी से रुपये नहीं निकले। जब उसने आरोपियों के नंबरों पर बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें