संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/रादौर। दून पब्लिक स्कूल बूबका में चल रही साप्ताहिक खेल प्रतियोगिता मंगलवार को भी जारी रही। दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। थ्रो बॉल में कक्षा नर्सरी से विहान प्रथम, अनुकृति द्वितीय व गुरताज तृतीय स्थान पर रहे। सिंपल रेस में जूनियर केजी से कीरत प्रथम, तनव द्वितीय व किसलय तृतीय स्थान पर रहे।
बैक रेस में कक्षा नर्सरी से गोरिका प्रथम, रितेश द्वितीय व समायरा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सीनियर केजी से यशप्रीत प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। बैलून बैलेंस रेस में कक्षा जूनियर केजी से शिवांश प्रथम, निवांशी द्वितीय व यशिका तृतीय स्थान पर रहे। बनाना ईटिंग रेस में हार्दिक प्रथम, दक्ष द्वितीय व तन्वी तीसरे स्थान पर रहे।
कक्षा पहली से बटन रेस में तनवी प्रथम, तनवी द्वितीय व हनीश ने तृतीय स्थान पर रहे। जंपिंग रेस में कक्षा पहली से एकम सिंह प्रथम, आयुष द्वितीय व निश्चय तृतीय स्थान पर रहे। बैगपैक रेस में कक्षा दूसरी से सम्राट प्रथम, आदित्य द्वितीय व हरमन तीसरे स्थान पर रहे। सिंपल रेस में कोमल प्रथम, गैविन द्वितीय व रिधम तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी से स्वास्तिक प्रथम, विवान द्वितीय व मयंक तृतीय स्थान पर रहे।
मैथ क्विज में गर्वित प्रथम, मोदित द्वितीय व एलिना तृतीय स्थान पर रहे। फ्रंट बैक रेस में लाविक-हनिस प्रथम, शिवन्या-काशवी द्वितीय, जश्नपाल-रमित तीसरा स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से लेमन रेस में मोक्ष प्रथम, गर्वित द्वितीय, नविक तृतीय, सेक रेस में पर्व प्रथम, जैपलिन द्वितीय व उर्वी तीसरा स्थान पर रहे।
फ्रंट बैक रेस में कक्षा चौथी से अनमोल-हरप्रीत प्रथम, सारिका-योगिता द्वितीय व नक्श-समरदीप तृतीय, सौ मीटर रेस में वैदिक प्रथम, पूर्व द्वितीय व तेजस तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में कक्षा नर्सरी से रुद्रांशी प्रथम, कक्षा जूनियर केजी से इनायत, कक्षा सीनियर केजी से भार्गव, कक्षा पहली से तनवी अमलोहा, कक्षा दूसरी से दिव्यम शर्मा, कक्षा तीसरी से आरोही व कक्षा चौथी से अनुभूति प्रथम स्थान पर रहे।